May 06, 2020 |
हिंदी सिनेमा के फैंस तो पूरे भारत में है ही लेकिन कई लोग भोजपुरी सिनेमा के भी फैंस हैं. यह लोग न सिर्फ उनके गाने और डांस को पसंद करते हैं बल्कि उनकी फिल्मों को भी बहुत देखा जाता है. पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों का चस्का लोगों में ज्यादा देखा गया है. जिसे देखते हुए आईएन10 मीडिया नेटवर्क ने भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए ‘फिल्माची- फिल्मन का लालची’ नामक चैनल शुरू करने की घोषणा की है. आईएन 10 मीडिया नेटवर्क इससे पहले ‘एपिक टीवी-इंडिया का अपना एंटरटेनमेंट’ और ‘शोबॉक्स-अपना म्यूजिक, अपना स्वैग’ जैसे विभिन्न जॉनर के चैनल को खड़ा करने के लिए जाना जाता है. |
Livetoday |
भोजपुरी फैंस के लिए खुशखबरी! अब शुरु होने जा रहा है उनके लिए चैनल…









