May 06, 2020 |
‘एपिक टीवी’ (EPIC TV) और म्यूजिक चैनल ‘शोबॉक्स’ (ShowBox) की सफलता के बाद मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘IN10 Media Network’ ने रीजनल सिनेमा मार्केट की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं। इसके तहत ‘IN10 Media Network’ ने अपना पहला प्रादेशिक मूवी चैनल ‘फिलमची’ (Filamchi – Filman Ka Laalchi) चैनल शुरू करने की घोषणा की है। देशभर के भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए इसका प्रसारण लगातार किया जाएगा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे मेट्रो शहरों में रहने वाले भोजपुरी भाषियों को ध्यान में रखते हुए यह चैनल शुरू किया गया है। इसके तहत 250 से ज्यादा फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा, जिनमें कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल होंगी। फिलहाल यह चैनल डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध है और जल्द ही तमाम बड़े केबल ऑपरेटर्स और प्लेटफॉर्मस पर लॉन्च किया जाएगा। |
Samachar4media |
https://www.samachar4media.com/telescope-news/in10-media-network-has-launched-its-first-regional-movie-channel-53419.html |








